DigiU - तकनीकी रुझान: सितंबर 2023

तकनीकी रुझान: सितंबर 2023

 
तकनीकी रुझान: सितंबर 2023

साल की शुरुआत में हमने एक रिसर्च किया जिसमें हमने जनवरी 2023 के लिए तकनीकी रुझानों का वर्णन किया। चलें, वर्तमान रुझानों पर चर्चा करें और मालूम करें कि हम कितने सही थे और किस चीज़ का व्यापक उपयोग नहीं किया जाता है!

सबसे पहले, 2023 डिजिटल और रियल दुनिया को जोड़ने का साल बन गया है। और इसलिए सभी मौजूदा रुझान इसी लक्ष्य पर ही केंद्रित हैं!

डिजिटल अवतार

क्या आप जानते हैं Lil Miquela कौन है? वह एक गायिका, ब्लॉगर और ओपिनियन लीडर है जिसके सोशल नेटवर्कों पर 3 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। लेकिन वह वास्तव में मौजूद नहीं है क्योंकि Lil Miquela एक डिजिटल अवतार है जो एक 19 वर्षीय ब्राजीलियाई-अमेरिकी लड़की पर आधारित कैरेक्टर है।

आज अवतार हमारे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में सक्रिय रूप से शामिल हो जाते हैं। यह आपका डिजिटल प्रतिबिंब है जो बिल्कुल आपके जैसा दिखता है और वह बोल सकता है, इशारे कर सकता है और भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। आजकल उनका उपयोग समय और संसाधन बचाने के लिए बिज़नेसमेन द्वारा किया जाता है।

2023 में DigiU इकोसिस्टम के वेंचर फंड के पोर्टफोलियो में एक प्रोजेक्ट शामिल हुआ जो किसी भी को बस 5 मिनट में डिजिटल अवतार बनाने में मदद करता है - यह SpiritMe है।

न्यूरो नेटवर्क

GPT-Chat यह समझने की ओर पहला क़दम था कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई कार्य कर सकता है और विशेषज्ञों को ज़्यादा आराम दे सकता है। हम सभी ने न्यूरो नेटवर्क द्वारा पाठ लिखने और तस्वीरें बनाने के बारे में सुना है, लेकिन इस साल वे और भी आगे बढ़ चुके हैं!

आधुनिक न्यूरो नेटवर्क स्टॉक एक्सचेंज की दरों की भविष्यवाणी करने, मेडिकल रिसर्च का विश्लेषण करने और ट्यूमर का पता लगाने में मदद करते हैं, आपको कार ऑटोपायलट के काम को नियंत्रित करने और वीडियो निगरानी कैमरों से लोगों को पहचानने में मदद करते हैं। और ज़रूर वे तकनीकी उबाऊ कार्य करते हैं: वीडियो और ऑडियो एडिट करते हैं, टेक्स्ट संपादित करते हैं, बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण करते हैं।

DigiU में हम न्यूरो नेटवर्क से डरते नहीं हैं, बल्कि सक्रिय रूप से उनका उपयोग करते हैं - वे हमारे काम को आसान बनाने में बहुत मदद करते हैं!

RWA

रियल दुनिया के ऑब्जेक्ट्स का टोकनाइजेशन ब्लॉकचेन और DeFi की दुनिया में एक वास्तविक रुझान है। आसान शब्दों में यह तकनीक आपको रियल ऑब्जेक्ट्स को टोकनाइज़ करने और उनके मुद्रीकरण (monetization) से लाभ कमाने देती है। आजकल बहुत से लोग रियल एसेट्स के टोकनाइजेशन के बारे में बात करते हैं, लेकिन यह रुझान दूसरे रियल ऑब्जेक्ट्स के लिए भी मान्य है!

टोकनाइज़ क्या किया जा सकता है?

सेक्युरिटीज़, रियल एस्टेट, वस्तुएँ व सेवाएँ, कच्चा माल, कीमती धातुएँ, बीमा, क्रेडिट रिकॉर्ड।

इस प्रक्रिया को अभी रोका नहीं जा सकता: दुबई मल्टी कमोडिटीज़ सेंटर (DMCC) ने 2022 के अंत में टोकनाइज़ कए गए सोने का व्यापार शुरू किया, नाइजीरियाई सरकार 2ी25 तक ॠषि में $10 अरब से ज़्यादा निवेश को आकर्षित करने के लिए भूमि को "फार्मर" टोकन में डिजिटलाइज़ करेगी। और BinaryX नामक DigiU के वेंचर फंड का प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट को टोकनाइज़ करता है।

वर्तमान में हम Token Estate नामक टोकनाइज़ किए गए रियल एस्टेट का अपना मार्केटप्लेस लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं और इससे लाभ कमाने की योजना बना रहे हैं!

CBDC

यह किसी देश के केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा है जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। ऐसी मुद्राएँ राज्य को ब्लॉकचेन तकनीकों के क्षेत्र में एकीकृत होने और वित्तीय क्षेत्र के विकास के लिए नए अवसर खोलने देती हैं।

95% वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद वाले 110 से ज़्यादा देश CBDC को लागू करने के विभिन्न चरणों में हैं: 37 देशों ने पहले ही उन्हें एकीकृत कर लिया है, जबकि दूसरे केवल पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू कर रहे हैं।

जैसा कि आप देख सकते हैं, बहुत से मुद्दों को लेकर हम जनवरी 2023 में सही थे - न्यूरो नेटवर्क, CBDC और रियल वर्ल्ड एसेट्स के स्वामित्व के टोकन अभी हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं।

हर आधुनिक व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक रुझानों का पालन करना है। लेकिन आप न केवल उनका पालन कर सकते हैं, बल्कि DigiU के साथ मिलकर उन्हें बना भी सकते हैं।

हमारे वेंचर फंड का लक्ष्य शुरुआती चरण में रुझानों को नोटिस करना, उनमें निवेश करना और उनसे लाभ कमाना है और खुद भी रुझान बनाना है!

DigiU के सोशल नेटवर्कों को सब्स्क्राइबर करें और आधुनिक तकनीकों में हमेशा सबसे आगे रहें!

 
 
 

समाचार साझा करने के लिए, कृपया अपना व्यक्तिगत कैबिनेट में जाएं!

कैबिनेट में प्रवेश करें