कल्पना कीजिए कि एक आभासी पुस्तकालय
(वर्चुअल लाईब्रेरी) है। इसमें कोई पुस्तकालयाध्यक्ष नहीं है, और आगंतुक स्वयं इसके काम की नियमावली सोच निकालते हैं। जब कोई पुस्तक लेता है, तो उसे स्पष्टरूप से पता होता है कि उसे कब लौटाना है और वह समय सीमा को नहीं बढ़ा सकता। सभी पुस्तकों और कार्यों का डेटा सभी पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं के लिए स्वचालित रूप से प्रकट होता है। एक बार सोचकर बनाने के बाद, इसके काम के नियमों को नहीं बदला जा सकता है। इस प्रकार के पुस्तकालय को De Fi सिस्टम कहा जा सकता है। DeFi अथवा विकेन्द्रीकृत वित्त-- यह सेवाओं और ऐप्लीकेशन्स (अनुप्रयोगों) की एक प्रणाली है जिसमें आप कोई भी वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं। DeFi सरकार और अन्य नियामक प्राधिकरणों से स्वतंत्र है: न तो बैंक और न ही न्यायालय इसे प्रभावित कर सकती हैं।
( DeFi सिस्टम विशेष विकेंद्रीकृत ऐप्स (Dapps) के माध्यम से काम करता है और ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। यहाँ आप ब्लॉकचैन क्या है इसके बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं. सिस्टम में नियंत्रण स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के माध्यम से किया जाता है, जिसकी शर्तें उपयोगकर्ता द्वारा चुनी जाती हैं। एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट – यह एक कोड होता है जिसमें सौदे की सभी शर्तें लिखी होती हैं। सक्रियण के बाद, इस तरह के अनुबंध को बदला या हटाया नहीं जा सकता है, जब तक कि इसे पहले से कोड में नहीं लिखा गया हो। Dapps में कोई मध्यस्थ नहीं होता है। एक स्मार्ट अनुबंध "मध्यस्थ" के रूप में कार्य करता है: यह सुनिश्चित करता है कि सभी शर्तें स्पष्ट रूप से पूरी की गई हों।
DeFi प्रणाली में DAO - विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन हैं, वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। चूंकि DAO स्वायत्त है, यह सभी निर्दिष्ट कार्यों को सटीक रूप से पूरा करता है। जो उपयोगकर्ता DAO के भीतर वित्तीय लेनदेन करते हैं, वे उनका संचालन स्वयं करते हैं। उपयोगकर्ता संगठन से क्या चाहते हैं, इसके आधार पर नियमों की आपूर्ति की जा सकती है। नियम स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में लिखे जाते हैं, और सेवा के उपयोगकर्ता टोकन के उपयोग के माध्यम से मतदान करके निर्णय लेते हैं। टोकन डिजिटल दुनिया में एक "प्रतिभूति." है।
विकेंद्रीकृत वित्त का पहले से ही निम्नलिखित क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है: वित्तीय विश्लेषण में
D विकेन्द्रित एक्सचेंजों में
I बीमाकरण में
पहचान सत्यापन में
क्रेडिट और लोन में
Stablecoins ( दूसरे संपत्तिओं से जुड़े क्रिप्टोकरेंसी)
️ भविष्य में, DeFi- आधारित ऐप्स का उपयोग सर्वत्र किये जाएंगे। DeFi के ऑपरेशन क्रमशह् अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होते जा रहे हैं क्योंकि उनमें नियंत्रण साधारण उपयोगकर्ताओं द्वारा स्मार्ट कन्ट्रैक्ट की सहायता से किया जाता है और वित्तीय संस्थानों के द्वारा नहीं । उपयोगकर्ताओं को अपने पैसे की सुरक्षा के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है: वे निश्चित रूप से निर्दिष्ट पते तक पहुंच जाएंगे, और लेनदेन की शर्तों में बदलाव नहीं होगा। DeFi- यह भविष्य है, जो आने जा रहा है!
समाचार साझा करने के लिए, कृपया अपना व्यक्तिगत कैबिनेट में जाएं!
कैबिनेट में प्रवेश करें