DigiU - DigiU तकनीकी सहायता आपके प्रश्नों का उत्तर कैसे देता है?

DigiU तकनीकी सहायता आपके प्रश्नों का उत्तर कैसे देता है?

 
DigiU तकनीकी सहायता आपके प्रश्नों का उत्तर कैसे देता है?

एक वर्ष से अधिक समय से, DigiU तकनीकी सहायता में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस समयावधि में DigiU एक छोटे से स्टार्टअप से विश्व के 180 देशों के 50,000 पार्टनरों के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में विकसित हो गया है ! और पूरे वर्ष तकनीकी सहायता में हमारे पार्टनरों के सभी प्रश्नों के उत्तर केवल एक ही व्यक्ति ने दिए। अकेले दिसंबर में, इन्होनें 1172 अनुरोधों को संसाधित किया!

???? कुछ मामलों में, आपको अपने प्रश्नों के उत्तर के लिए लंबी प्रतीक्षा करना पड़ सकता था। ऐसा इसलिए है कि कुछ ऐसे प्रश्न होते हैं जिन्हें एक साथ कई विभागों से विशेषज्ञों के विस्तृत विश्लेषण और परामर्श की आवश्यकता होती है। इसलिए, तकनीकी सहायता से प्रतिक्रिया का समय बढ़ सकता है। हम इसे समझते हैं और सहायता विभाग के काम में सुधार कर रहे हैं!

???? इसीलिए तकनीकी सहायता में स्थायी कर्मचारी संख्या का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। आज दूसरा महीना है, हम नए तकनीकी सहायता एजेंट को प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि आप पूछी गई जानकारी समय पर और विस्तार से प्राप्त कर सकें।

???? DigiU की तकनीकी सहायता सेवा स्तर समझौते (SLA) के अनुसार काम करती है - सेवा के ग्राहक और उसके प्रदाता के बीच एक औपचारिक समझौता। यह दस्तावेज़ वितरित सेवा के मापदंडों को परिभाषित करने और कार्य की गुणवत्ता के मूल्यांकन करने में सहायता करता है।

तकनीकी सहायता के समयसंबंधी मापदंड:
✅ अनुरोधों के ग्रहण , प्रारंभिक प्रतिक्रिया का समय और प्रोजेक्ट के ऑनलाइन संसाधनों तक पहुंच सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे किया जाता है।
✅ बिज़नेस खाते को फिर से भरने से संबंधित समस्याओं को हल करने में 24 घंटे तक का समय लगता है।
✅ परामर्श और समस्या के समाधान के लिए खोज करने में 48 घंटे तक का समय लगता है।
✅ गलत भुगतान, किस्त, पैकेज या अन्य जटिल तकनीकी समस्याओं का सुधार / संशोधन – 72 घंटे तक।
✅ त्रुटियों को 4:00 से 13:00 (मास्को समय) कार्य सप्ताह के दिनों( अवकाश वाले दिन छोड़कर) में ठीक की जाती हैं।

हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संभव प्रयास करते हैं जिससे आपको समय पर आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएं। हम आपको भी हमें समझने का अनुरोध करते हैं। आखिरकार,हमने आपकी सुविधा के लिए ही DigiU तकनीकी सहायता के काम में सुधार करना जारी रखा है!

 
 
 

समाचार साझा करने के लिए, कृपया अपना व्यक्तिगत कैबिनेट में जाएं!

कैबिनेट में प्रवेश करें